सीतापुर, नवम्बर 15 -- सीतापुर, संवाददाता। रेशम विकास विभाग के तत्वाधान में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के अंतर्गत परसेंडी ब्लॉक के राजकीय रेशम फार्म में 60 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में किसानों को शहतूती रेशम के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सहायक निदेशक (रेशम) अमित रघुवंशी ने रेशम किसानों को बताया कि रेशम उत्पादन कर अतिरिक्त आय का स्रोत बढ़ाया जाए जिससे अधिक से अधिक लोग आत्मनिर्भर बन सके। सहायक रेशम विकास अधिकारी सतीश कुमार व अमन सिंह ने रेशम किसानों के साथ नई तकनीकी विधाओं पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...