रांची, जनवरी 24 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। रांची के रेडिसन ब्लू होटल में केंद्रीय रेशम बोर्ड की 71वीं अनुसंधान समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीटीआरटीआई), नगड़ी द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य रेशम, तसर और मूगा जैसी रेशम प्रजातियों के अनुसंधान एवं विकास को नई गति देना था। बैठक की शुरुआत केंद्रीय रेशम बोर्ड के निदेशक (तकनीकी) डॉ एस मंदिरा मूर्ति के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद सीएसबी के सदस्य सचिव और आरसीसी के उपाध्यक्ष डॉ पी शिवकुमार (आईएफएस) ने वैज्ञानिकों और अधिकारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीएआर के महानिदेशक और डीएआरई के सचिव डॉ मांगी लाल जाट ने की। उन्होंने अनुसंधान के माध्यम से रेशम उद्योग के समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.