मधेपुरा, जनवरी 16 -- रेशना बाजार से बाइक चोरी ग्वालपाड़ा। अरार थाना क्षेत्र के रेशना बाजार से एक बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना बीते रविवार देर शाम की बताई गई है। मामले में बाइक चालक बिशनपुर अरार वार्ड 5 के दिलीप मंडल के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसने कहा कि गत रविवार को शाम रेशना बाजार में एक कपड़ा दुकान के सामने बाइक खड़ा कर सब्जी खरीदने चला गया। थोड़ी देर बाद लौट कर आया तो बाइक अपनी जगह से गायब था। अगल - बगल पूछताछ के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। अपने स्तर से खोजबीन के बाद भी बाइक का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। नि. प्र.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...