दरभंगा, दिसम्बर 6 -- जाले। रेवढ़ा की रहने वाली गरीब महिला फरजाना खातून का डीएमसीएच में ऑपरेशन हुआ। उसे ब्लड की सख्त आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलते की समाजसेवी आमना खातून अस्पताल पहुंची। उन्होंने तत्क्षण हिन्द मानव सेवा संस्थान के अब्दुल कलाम आरजू से संपर्क कर महिला के लिए ब्लड उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। इसके बाद फरजाना को ब्लड उपलब्ध कराया गया। आमना खातून ने कहा कि हमें साल में एक बार ब्लड डोनेट अवश्य करना चाहिए, जिससे जरूरतमंद लोगों की समय पर मदद हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...