गाजीपुर, जनवरी 30 -- मुहम्मदाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन मोहम्मदाबाद की एक बैठक तहसील में शुक्रवार को हुई। सदस्यों ने वर्ष 2026 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मत से किया। सदस्यों ने सुशील कुमार राय का चयन दूसरी बार अध्यक्ष के रूप में किया। सचिव पद पर जयराम तिवारी, उपाध्यक्ष मंगल सिंह यादव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सदस्यों के फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर चंद्र प्रकाश राय, काशीनाथ यादव, कृष्णानंद राय, हरिनाथ गुप्ता, राजेश राय, अशोक तिवारी, हीरा राय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...