पलामू, नवम्बर 6 -- नीलांबर-पीतांबरपुर/सतबरवा(पलामू), हिटी। पलामू जिले के सतबरवा अंचल और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू में बुधवार को स्टोन माइंस के उदघाटन के दौरान पुलिस के जवानों के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई। इस झड़प में छह जवान जख्मी हो गए हैं। तीन पुलिस जवानों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अन्य का इलाज घटनास्थल पर किया गया। बाद में पुलिस की तरफ से भी निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इस क्रम में भागने के क्रम में कई ग्रामीण महिला तथा पुरुष को भी गिरने से चोट लगी है। पुलिस ने घटना स्थल से 11 ग्रामीणों को पुलिस ने डिटेन किया है, जिसमें 8 महिलाएं शामिल हैं। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस बल के आने के दौरान पहाड़ की ओट में छिपे महिलाओं को आगे कर ग्रामीणों ने पहले रोड़ेबाजी की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.