गुड़गांव, फरवरी 7 -- रेवाड़ी। शहर के सेक्टर चार स्थित राव शूंटिंग स्पोट्र्स अकैडमी अंतर्राष्ट्रीय कोच रमन राव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही चहक यादव ने 2 फरवरी से डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली पर चल रही एशियन शूंटिंग चैंपियनशिप जिसमें 20 एशियाई देशों के 300 खिलाड़ी अपने देश की प्रतिभागिता कर रहे हैं। 5 ट्रायल्स के आधार पर चहक को भारत का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था और अपने पहले ही इंटरनेशनल डेब्यू में 10 मीटर और एयर पिस्टल यूथ वूमेन वर्ग में व्यक्तिगत रजत पदक एवं भारतीय टीम के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। कोच रमन राव ने बताया कि पिछले वर्ष भी चहक का सिलेक्शन इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ था मगर स्पोट्र्स अथॉरिटी इंडिया की पॉलिसी के अनुसार अंडर-19 यूथ वर्ग के खिलाडिय़ों को अपने आप आर्थिक खर्च करके...