मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेवाघाट स्थित दारोगा राय सेतु पर मंगलवार शाम दो हाइवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया और आवागमन करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा। एनएच 722 स्थित रेवा पुल पर मकेर की ओर से बालू लदा हाइवा आ रहा था। वहीं, सरैया की तरफ से एक खाली हाइवा मकेर की ओर जा रहा था। इस दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गाड़ियों के चालक व खलासी को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मकेर भेजा गया। वहां से गंभीर रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.