मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- सरैया। रेवाघाट पर रविवार को विधायक अशोक कुमार सिंह ने श्रावणी मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। रेवाघाट स्थित नारायणी नदी से जल लेकर कांवरिया गरीब स्थान, वैशाली के चौमुखी महादेव मंदिर, बड़कागांव के जंगली महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों के लिए प्रस्थान करते हैं। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेवाघाट से लेकर मुख्य मार्ग एनएच 722 तक मजिस्ट्रेट व पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इस मौके पर एसडीपीओ कुमार चंदन, थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया, पूर्व मुखिया सह मेला समिति के सदस्य गणिनाथ सहनी, मुनचुन सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.