समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- विभूतिपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में गुरुवार को अग्निशामक विभाग के पुलिस पदाधिकारियों ने खेत से खलिहान और घर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरुकता फैलाई। टीम के पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह ने पर्ची बांटकर जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्ची पर दर्ज स्कैनर की मदद से जागरूकता के वांच्छित तथ्यों से अवगत हुआ जा सकता है। आग लगने पर 101 या 112 पर डायल करें।कहा कि खलिहान गांव की आबादी से दूर एवं रेलवे लाइन, बिजली तारों आदि से 100 मीटर दूर रखनी चाहिए। बिजली का तार या ट्रांसफार्मर के नजदीक खलिहान नहीं बनावें। खलिहान जल स्त्रोतों जैसे तालाब, बोरिंग आदि के नजदीक बनाएं। त्योहारों व समारोह के दौरान खलिहान के आसपास आतिशबाजी ना करें। ट्रैक्टर, थ्रेशर आदि की चिंगारी से खलिहान को बचाएं। घर में ब...