दरभंगा, फरवरी 1 -- जाले। थानाक्षेत्र के रेवढ़ा गांव में शनिवार को पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच 45वां महावीरी झंडा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 131 फीट ऊंचे गगनचुंबी महावीरी झंडा के सभी 33 तलों में श्रीराम पंचायतन के अलावे विभिन्न देवी-देवताओं की तस्वीरें विराजित थीं। शांति व्यवस्था को लेकर इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सदर एसडीपीओ-टू कमतौल एसके सुमन के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसमें सदर अनुमंडल-टू कमतौल क्षेत्र के जाले के साथ साथ कमतौल, सिंहवाड़ा, सिमरी, केवटी और रैयाम थाना की पुलिस, बज्र वाहन के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई थी। इसके अलावे महावीरी झंडा पूजा समिति की ओर से 101 स्वयंसेवकों को भी विधि-व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन के सहयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.