उरई, फरवरी 24 -- उरई। दो दिन पहले रिश्वत मामले में रेलवे से बर्खास्त किए गए कर्मियों पर रेलवे प्रशासन ने और नकेल कसी है। सेवा के दौरान इनको आवंटित किए आवासों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। निर्माण विभाग के अफसरों की मानें तो खाली कराने से पहले नोटिस दिया जाएगा। वहीं, उ.म. रेलवे झांसी मंडल मनोज कुमार सिंह का कहना है कि प्रक्रिया चल रही है। कंडीशन को देखते हुए विभाग द्वारा काम किया जाएगा। 19 फरवरी में सीबीआई लखनऊ ने उरई रेलवे में तैनात तीन रेल कर्मियों को रिश्वत मामले में पकड़ा था। इनमें उरई से एसएसई टीआरडी भगवान सिंह पाल, टेकनीशियन प्रकाश कुशवाहा व डीईई शांतुन यादव शामिल थे। हालांकि रेलवे ने निलंबन के बाद सोमवार को एसएसई व टेक्नीशियन दो कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी। इससे अब रेलवे कालोनी, जहां पर यह आवास लेकर परिवार समेत रह रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.