बोकारो, जनवरी 4 -- शनिवार को रेल सुविधा अभियान समिति ने राधागांव स्टेशन में जरुरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया। जिनमें प्लेटफार्म पर रहकर भिक्षाटन करने वालों की संख्या अधिक रही। समिति के जिलाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि समिति के एक-एक सदस्य इस नेक काम में लगे हुए हैं। अब तक चंद्रपुरा , तुपकाडीह, बोकारो स्टेशन में कंबल बांटा गया है। रविवार को दुगदा व भंडारीदह में दिया जाएगा। कहा कि समिति ठंड, गर्मी, बरसात सभी मौसम में लोगो के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराती है। मौके पर स्टेशन मेनेजर कृष्ण कुमार, राधा कुमारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.