महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर सभासद जयप्रकाश गौड ने रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया। गोरखपुर से गोण्डा तक रेलवे की पटरी के दोहरीकरण का निरीक्षण करने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक गौरव अग्रवाल लेहडा रुकने वाले थे, परंतु लेहडा मे सेड्यूल कैंसिल हो जाने पर सभासद जय प्रकाश गौड ने सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल एवं जलपान की उचित व्यवस्था व आरक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने की मांग की। इस दौरान विनोद, देवेंद्र यादव, सूरज, अरशद, अनिल, विशाल, प्रदीप, प्रकाश, शैलेश यादव, असलम, संजय, उमेश, दुर्गेश, कमलेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.