सीवान, दिसम्बर 15 -- सीवान। स्थानीय जंक्शन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर रविवार को एक यात्री का शैक्षणिक प्रमाण रखा छूटा बैग लौटाया गया। बैग की अनुमानित कीमत पांस सौ रुपये है। बताया गया कि यूपी के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के आलोक कुमार ने यात्रा के दौरान अपना बैग ट्रेन नंबर 14674 के जनरल कोच में छूटने की जानकारी दी थी। इसके बाद इसे बरामद कर स्थानीय पोस्ट पर सुरक्षित रखवाया गया। बाद में यात्री के पहुंचने पर उनि संजय कुमार पांडे व कांस बबलू यादव द्वारा कागजात सत्यापन कर बैग सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...