संभल, फरवरी 1 -- मानव विकास जनसेवा समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को रेलवे लाइन विस्तारीकरण को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि संभल एक प्राचीन नगरी है। जिसमें हजारों वर्ष पुराना इतिहास समाये हुए है। धार्मिक दृष्टि से देख जाये तो 19 कूप व 68 तीर्थ है। वह हजारों साल पुराना शहर है। यहां पर मैंथा, आलू व हैंडीक्राफ्ट का कारोबार बड़ी तादात में किया जाता है। उन्होंने कहा कि 1903 में यहां का रेलवे स्टेशन बना अंग्रेजों ने इसकी नींव रखी थी। यहां पर माल गोदाम व शीरे के डिब्बे यहां अपना व्यापार से जुड़े थे। संभल से सहारनपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद व अन्य शहरों के लिए चार ट्रेन चलती थीं। जिसका अभ वजूद न के बराबर रह गया है। रेल न होने के कारण शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। महंगी शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। यहां के लोग महंग...