कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेल-वन एप से अब जनरल टिकट खरीदने पर तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। 14 जनवरी से 14 जुलाई तक ट्रायल के तौर पर इसे लागू किया गया है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक अनारक्षित टिकट लेने के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से डिजिटल भुगतान करने पर तीन प्रतिशत छूट मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...