संभल, जनवरी 4 -- संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की वर्षों पुरानी मांग को जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को अधिवक्ता चौधरी रविराज चाहल के अनुरोध पर नारी उत्थान समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ई-मेल किया गया। पत्र के माध्यम से रेल लाइन विस्तारीकरण हेतु शीघ्र रेल बजट स्वीकृत किए जाने की मांग की गई। समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य ने कहा कि संभल-गजरौला रेल लाइन की मांग दशकों से की जा रही है और पूर्व में इसका सर्वे कार्य भी पूरा हो चुका है। संभल एक धार्मिक तीर्थ नगरी है। जहां प्रत्येक माह 24 कोसिया परिक्रमा में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। रेल सुविधा न होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री इस जनहित की मांग को अवश्य पूरा करेंगे। सिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.