औरंगाबाद, जनवरी 15 -- बिहटा-औरंगाबाद रेलवे लाइन में शीघ्र कार्य लगाने के लिए औरंगाबाद से हाजीपुर तक 155 किलोमीटर की जन चेतना संघर्ष पदयात्रा 19 जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी तक चलेगी। रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने गुरुवार को औरंगाबाद की डीएम को इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना में 24 जुलाई 2024 को 440 करोड़ राशि उपलब्ध होने के बाद भी अभी तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया काफी शिथिल है। दूसरे चरण में अनुग्रह नारायण टर्मिनल से बिहटा तक 117 किलोमीटर रेलवे लाइन बनने के लिए 30 सितंबर 2025 को पूर्ण स्वीकृति एवं पूर्ण राशि 3606 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी औरंगाबाद एवं अरवल जिला प्रशासन के द्वारा एवं रेलवे प्रशासन के द्वारा भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में शिथिलता बरती जा रही है। आग्...