बागेश्वर, मई 11 -- बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की बैठक में रेल मार्ग के लिए बजट स्वीकृत नहीं करने पर नाराजगी जताई है। वक्ताओं ने कहा कि इस मांग को लेकर जल्द संघर्ष समिति मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएंगे। इससे पहले मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास से भी मुलाकात की जाएगी। दास के माध्यम से ही सीएम से मिला जाएगा। संघर्ष समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह 2004 से रेल के लिए आंदोलन कर रहे हैं। बागेश्वर से लेकर दिल्ली तक अनशन किया, लेकिन उन्हें हर बार आश्वासन ही दिया। रेल नहीं आने से क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार उन्हें रेल को लेकर बरगला रही है। अब वह चुप नहीं बैठेंगे। संघर्ष समिति एक सूत्रीय मांग को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.