लखनऊ, दिसम्बर 19 -- आधार कार्ड का सत्यापन होगा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। जीआरपी ने चारबाग से मल्हौर रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक के आसपास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों की जांच की। इस दौरान 625 परिवारों के मुखियाओं के आधार कार्ड की फोटो कॉपी जीआरपी ने अपनी सुपुदर्गी में ले ली। अब इन पर दर्ज पतों की जांच करवाएगी। इसमें से 400 से अधिक असमिया परिवार के मुखिया शामिल हैं। जीआरपी लखनऊ की अलग-अलग टीमों ने एक सप्ताह के दौरान चारबाग, गोमती नगर, बादशाह नगर, मल्हौर स्टेशन के ट्रैक के आसपास झुग्गियों में बसे लोगों की जांच की गई। इस दौरान वहां रहने वालों के नाम और पते नोट किए गए। परिवारों के मुखियाओं के आधार कार्ड की फोटो कॉपी को अपनी सुपुदर्गी में लिया। उन्हें रेलवे ट्रैक के पास और रेलवे की जमीन पर झोपड़ियां न बनाने की हिदायत दी गई। चारबाग जीआरपी थाना...