बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- रेल लाइन का रूट बदलने के लिए अधिकारियों से मिले किसान उपजाऊ जमीन के अधिग्रहण से आजीविका पर संकट का दिया हवाला राजगीर, निज संवाददाता। प्रस्तावित पावापुरी-नवादा रेल परियोजना के सर्वे को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। उपजाऊ जमीन को बचाने की मांग को लेकर पावापुरी क्षेत्र के किसानों ने राजगीर में रेलवे अधिकारियों से मुलाकात की। किसान प्रतिनिधि अनुग्रह प्रसाद सिंह और सुरेश प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को बताया कि मौजूदा सर्वे के अनुसार रेल लाइन गुजरने से बड़ी संख्या में खेती योग्य जमीन अधिग्रहण की जद में आ रही है। उन्होंने कहा कि किसान विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन आजीविका के एकमात्र साधन खेती की कीमत पर यह स्वीकार नहीं है। किसानों ने सर्वे में संशोधन कर रूट बदलने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.