पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- रानीपतरा-कसबा, हिन्दुस्तान टीम। पूर्णिया के रेल यात्रियों को सुविधा मिलने वाली है। पूर्णिया से सटे रानीपतरा और कसबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म को ऊंचा किया जा रहा है। रानीपतरा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने का काम जोर शोर से चल रहा है जबकि कसबा रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही काम शुरू होने वाला है। बता दें कि कटिहार-जोगबनी रेल खंड को बड़ी लाइन बनाने के बावजूद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ऊंचा नहीं किया गया। नतीजन रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चांदी पंचायत अंतर्गत रानीपतरा रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफार्म को ऊंचा करने का कार्य प्रगति पर है। प्लेटफार्म को करीब नौ इंच ऊंचा करने का काम किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने-उतरने या फिर सामान चढ़ाने उतारने में सहूलियत होगी।...