मेरठ, मार्च 11 -- मेरठ। रेल यात्रियों को नमो भारत रैपिड रेल का लाभ पहुंचाने के लिए रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को दिल्ली रेल मंडल के एडीआरएम इंफ्रा राजेश कुमार ने एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ विशेष निरीक्षण यान में बैठकर गाजियाबाद से दौराला तक ट्रैक-स्टेशनों का निरीक्षण किया। रेलवे सूत्रों ने बताया दौरे का मुख्य मकसद रेलवे स्टेशनों से रैपिड रेल कॉरिडोर पर स्थापित स्टेशनों की उपयोगिता जानना है ताकि रेल यात्रियों को नमो भारत की कनेक्टिविटी मुहैया कराई जा सके। बताया नमो भारत और रेल से सफर करने वाले यात्री कैसे एक दूसरे की सेवा का भरपूर उपयोग कर सकते हैं और कैसे दोनों सेवाओं के जरिये कमाई कर सकते हैं। इसे लेकर आगे की व्यवस्था की जानी है। परतापुर में रेलवे स्टेशन भी है और नमो भारत स्टेशन भी है। इसी तरह सिटी स्टेशन के पास शताब्दीनगर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.