गया, दिसम्बर 10 -- रेल यात्रियों के प्रति रेल कर्मी हमेशा सेवारत का भाव अपनाएं। रेलवे की प्रगति और समृद्धि में रेल यात्रियों की आम भूमिका होती है। इसलिए जरूरतमंद रेल यात्रियों की सेवा व सहायता के प्रति हमेशा सजग रहने की जरूरत है। बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी सीसीएस प्रभाष राघव ने गया जंक्शन का निरीक्षण के दौरान रेल कर्मियों से यह बातें कहीं। निरीक्षण के दौरान गया जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। गया जंक्शन का रिजर्वेशन काउंटर, टिकट बुकिंग काउंटर, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग हॉल, डेल्हा साइड का स्टेशन भवन और बुकिंग काउंटर आदि का निरीक्षण किया और यात्री सुविधा का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्य टिकट पर्यवेक्षक रंजीत कुमार, मुख्य रिजर्वेशन सुपरवाइजर मो. मसूद आलम, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक (प्रशासन) आरआर सिन्हा आदि मौजूद थे। टिक...