गिरडीह, जनवरी 2 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के कोरियाडीह रेलवे फाटक और बालथरिया के बीच रेल मार्ग पर शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। ट्रैक में युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर ग्रमीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जानकारी निमियाघाट पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। बताया जाता है कि ट्रेन की चपेट में आने से शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास रही होगी। मृतक के शरीर पर गुलाबी रंग का शर्ट एवं हरा बनियान है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि यह घटना रात्रि के समय हुई होगी। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...