बागेश्वर, अगस्त 10 -- टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण के लिए संघर्ष समिति ने एक बार फिर हुंकार भरी है। अपनी मांग के समर्थन में उन्होंने प्रदर्शन किया। मार्ग के लिए अभी तक बजट स्वीकृत नहीं होने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि जल्द रेल मार्ग का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव संपर्क किया जाएगा। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेल मार्ग के लिए वह 2004 से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकारें बजट स्वीकृत कर मार्ग निर्माण करने के बजाए उन्हें उलझा रहे हैं। इस तरह की नीति को कतई सहन नहीं किया जाएगा। बागेश्वर का विकास तभी होगा जब यहां रेल पहुंचेगी। रेल के लिए आंदोलन कर शहाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.