सिद्धार्थ, फरवरी 12 -- ‌शोहरतगढ़। ड्यूटी के दौरान सतर्कता व कर्तव्यों के निर्वहन पर रेल दुर्घटना को रोकने पर पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बुधवार को शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विगत दिनों गोरखपुर से लखनऊ जा रही गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी के नीचे एक पाइप टूटकर लटक रहा था और वह प्लेटफार्म से रगड़ता हुआ जा रहा था जिससे दुर्घटना होने की संभावना थी कि ड्यूटी पर तैनात कांटावाला रेलकर्मी बद्री विशाल दुबे की नजर बोगी के पाइप पर पड़ गई उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक सद्दाम हुसैन को दी। ट्रेन को सिग्नल देने से पहले रोक दिया गया। बढ़नी टेक्निकल इंजीनियर को सूचना दी गई इंजीनियर ने पाइप को निकालकर सही किया तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। टेक्निकल इंजीनियर ने बताया क...