जमशेदपुर, जनवरी 1 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से लेकर झारसुगुड़ा तक ट्रेनों और स्टेशनों पर टिकट जांच ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों का प्रमोशन और तबादला हुआ है। इससे टिकट निरीक्षक के मुख्य टिकट निरीक्षक और सहायक टिकट मुख्य टिकट निरीक्षक बनाए गए हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल से प्रमोशन के बाद नए स्थल पर तत्काल सभी को ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है। इधर, रेलवे जोन स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। बताया जाता है कि रेल मंडल के अन्य विभागों में भी कर्मचारी के तबादले की प्रक्रिया जारी है। प्रमोशन से टिकट जांच कर्मचारी को आर्थिक लाभ होने के साथ ही विभागीय सुविधा बढ़ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.