गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। रेल पथ विभाग ने बुधवार को भदौरा और दिलदारनगर के बीच अप लाइन में टीआरटी मशीन से 60 केजी रेल पटरी के स्लीपर बदलने का कार्य किया। इसके लिए सुबह 9:45 से दोपहर 12:15 बजे तक ढाई घंटे का ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के चलते ट्रेन संचालन प्रभावित रहा। सुबह 9:52 बजे पहुंचने वाली पटना-डीडीयू मेमो पैसेंजर दोपहर 12:51 बजे पहुंची। दोपहर 12 बजे पहुंचने वाली 13209 पटना-डीडीयू पैसेंजर एक घंटे देरी से 1:04 बजे और 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस भी 40 मिनट की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। रेल पथ निरीक्षक विन्ध्याचल शर्मा ने बताया कि कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया, जिससे ट्रेनों में देरी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.