जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर रेलकर्मियों के बोनस को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के महामंत्री एनएल कुमार ने कहा कि इस वर्ष भी रेलकर्मियों को केवल 17951 रुपये का बोनस दिया गया है, जो उनकी मेहनत और रेलवे की अरबों की कमाई के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रचार करती है कि कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया गया है, जबकि वास्तविकता सिर्फ 17951 रुपये की तय राशि है। रेलकर्मी लगातार 7वें वेतन आयोग पर वेतन और भत्ते पा रहे हैं, लेकिन बोनस अब भी छठे वेतन आयोग के पैमाने पर अटका हुआ है। कुमार ने सवाल उठाया कि जब रेलवे की माल ढुलाई और यात्री टिकट बिक्री से हर साल रिकॉर्ड राजस्व हो रहा है तो बोनस में बढ़ोतरी क्यों रोकी जा रही है? जबकि कोयला कर्मियों को हर साल बोनस बढ़ाकर दिया जाता है। मेंस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.