बेगुसराय, अप्रैल 30 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ़ एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को लोको पायलटों ने रेल प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। लोको कैब में असामान्य स्थिति में काम कराने पर नाराजगी जताई। अध्यक्षता एलारसा मंडल कमेटी अध्यक्ष शिवशंकर मंडल ने की। मौके पर मंडल सचिव पिनाकी नन्दन ने कहा कि भारतीय रेल के संरक्षा श्रेणी का सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारी ट्रेन के लोको पायलट रेल प्रशासन की संवेदनहीनता का सबसे पहला शिकार होता है। ट्रेनों को चलाने वाले लोको पायलट भीषण गर्मी में काम करने को मजबूर है। लोको कैब में एक पंखा लगा होता है जो काफी गरम हवा देता है। बताया कि 10 -15 प्रतिशत लोको में एसी लगाया गया है। इसमें आधे रख रखाव के आभाव में खराब रहता है। कहा कि लोको पायलट डिहाइड्रेशन, सिर दर्द ,अत्यधिक थकान, सुस्ती का शिकार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.