बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने रेल भूमि पर अवैध ढंग से बनाई गई अस्थायी दुकानों को अविलंब हटाने का निर्देश गत वर्ष मार्च माह 24 में ही जारी किया था। रेलवे ने आदेश यह दिया था कि अवैध अस्थायी दुकानदार खुद अपनी दुकान हटा लें अन्यथा इस अवैध संरचना को रेल प्रशासन द्वारा हटा दिया जाएगा। इस कार्य में होने वाली क्षतिपूर्ति के जिम्मेदार अवैध निर्माणकर्ता होंगे। इस बाबत सहायक मंडल अभियंता पश्चमी ने ऐसे निर्माणकर्ता को चिह्नित कर उनके संरचना पर एक सूचना की पर्ची भी चिपका दी थी। लेकिन इस प्रक्रिया को गुजरे लगभग डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय हो चुके हैं। लेकिन रेल प्रशासन अब इस ओर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। स्थानीय रेल अधिकारियों द्वारा भी इस ओर कुछ भी बोलने से परहेज बरती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...