पटना, अप्रैल 19 -- पटना रेल पुलिस की ओर से शनिवार को पटना जंक्शन के सभाकक्ष में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद 101 मोबाइलों को असली धारकों के बीच वितरित किया गया। रेल एसपी एएस ठाकुर ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से इन मोबाइलों को बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब 15 लाख 15 हजार रुपये है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत अबतक 2618 मोबाइल को बरामद कर उसके असली धारक को लौटाया गया है। मालूम हो कि यात्रा के दौरान लोगों का मोबाइल उचक्के चोरी कर रहे हैं। पीड़ित संबंधित रेल थानों में केस दर्ज करा रहे हैं। चोरी और गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के लिए रेल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.