पटना, जून 4 -- रेल पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान चार शराब तस्करों समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपितों के पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद किये गये। आरोपितों के खिलाफ रेल थाने में केस दर्ज कर सभी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल एसपी ने बताया कि रेलवे में चोरी, आपराधिक घटनाओं सहित शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए रेल पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, जिसमें तीन दिनों के अंदर 550 लीटर शराब बरामद की गई है। पटना जंक्शन पर चोरी के तीन मोबाइल के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वैशाली जिले के राघोपुर थाना इलाके के रामपुर गांव निवासी अजय राय, बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के चीना कोठी हरिजन कॉलोनी निवासी भोला कुमार और सहरसा जिले के बिहरा थाना इलाके के मंझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.