चंदौली, फरवरी 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयू सहित पांचों मंडलों में बीते 2025 अप्रैल से 2026 जनवरी माह तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समुचित सफाई के साथ ही गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 3821 यात्रियों को गंदगी करते पकड़ा गया। जिनसे 07 लाख 84 हजार रुपये जुर्माना वसूले गए। पूर्व मध्य रेल प्रशासन ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने को हर संभव कदम उठाया जा रहा है। सभी स्टेशनों पर नियमित आधार पर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन किया जाता है। इस दौरान पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण 52 स्टेशनों पर साफ सफाई को लेकर मेकेनाइज्ड क्लिनिंग कंट्रेक्ट, इंटरफेस क्षेत्रों के विशिष्ट स्थानों पर स्वच्छता पोस्टर, नोटिस एवं कार्टुन चरित्र प्रदर्शित किए गए हैं तथा नियमित रूप से समयानुसार स्टेशन...