हल्द्वानी, जनवरी 15 -- खतरा: नंबर गेम: 1500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं केन्द्रीय विद्यालय में करते हैं पढ़ाई 02 शिफ्ट में होता है स्कूल का संचालन हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे पटरी पार कर आर्मी कैंट स्थित केन्द्रीय विद्यालय में आवागमन करने वाले अभिभावकों और बच्चों पर बुधवार को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने सख्ती की। दिन में बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे अभिभावकों को आरपीएफ ने रोक दिया। रेलवे नियमों की जानकारी देते हुए ऐसा नहीं करने की नसीहत दी। चेतावनी भी दी की यहां से आवागमन नहीं करें। इसमें जान भी जा सकती है। कई लोग बच्चों को छोड़ते वक्त कान में मोबाइल का प्रयोग कर लापरवाही भी करते हैं। इससे हादसे हो सकते हैं। केन्द्रीय विद्यालय में इन दिनों सुबह की शिफ्ट 7:30 से 12:15 बजे, शाम की पाली में 12:30 से 5:30 तक कक्षाओं का संचालन होता है। ...