लातेहार, दिसम्बर 16 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के डेमू व लातेहार रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 215/22/24 के पास से एक अज्ञात युवती का शव सोमवार को सदर पुलिस ने बरामद किया था। युवती की उम्र लगभग 18 वर्ष है। युवती की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ओवर गांव निवासी सुनील कुजूर की पुत्री प्रेम सुगन कुजूर कुमारी के रूप मे हुई है। लकड़ी के परिजनो ने बताया कि गत रविवार को वह अपने एक दोस्त अंकिता कुमारी के साथ कपड़ा लेने के लिए पतरातु व फिर लातेहार जाने के लिए निकली थी,लेकिन जब वह शाम तक घर नही पहुंची तो परिजनो ने उसकी काफी खोजबीन की। इस संबंध मे सदर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने बताया कि युवती के परिजनो को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सौंप दिया है। पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...