गाजीपुर, फरवरी 5 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। पूर्व मध्य रेल के तहत बक्सर-पीडीडीयू रेल खंड के अंतर्गत डाउन मेन लाइन में भदौरा और गहमर के मध्य रात लगभग 2.25 मिनट पर किमी संख्या 786/2 के पास दिल्ली से डिब्रूगढ़ को जा रही ट्रेन संख्या 12424 राजधानी एक्सप्रेस के गुजरते समय चालक को रेल पटरी में झटका महसूस हुआ। इसके बाद राजधानी के ड्राइवर ने वॉकी टॉकी के माध्यम से गहमर स्टेशन को सूचित कर उक्त ट्रेन बीना रुके आगे की ओर निकल गयी। इस पर दानापुर नियंत्रण कक्ष में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर गहमर के पी डब्ल्यू ई विजय उरांव मौके पर पहुंचकर रेल लाइन जांच कर मरम्मत कर ठीक किया गया। राजधानी एक्सप्रेस के पीछे कोई ट्रेन नहीं होने से ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। इस सम्बंध में रेल पथ दिलदारनगर के अवर अभियंता दिलीप कुमार ने बताया की डिब्रूगढ़ दिल्ली राज...