चंदौली, फरवरी 22 -- धीना। धीना थाना क्षेत्र के पिपरडाहां गांव के समीप रेलवे क्रासिंग स्थित रेल पटरी किनारे 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव शिनाख्त के लिए काफी प्रयास की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसआई तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक किसी ट्रेन से गिर गया है। शव शिनाख्त के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...