बहराइच, फरवरी 13 -- जरवलरोड, संवाददाता। ट्रेन से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल विभाग ने प्लेटफार्म नंबर एक के निकट क्षतिग्रस्त एरिया की बैरिकेडिंग करते हुए सांकेतिक निशान लगा दिया है। जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके। शीघ्र ही इस प्लेटफाम का विस्तार शुरू हो जाएगा। लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 का सौंदर्यीकरण होना है। प्लेटफार्म विस्तार की कवायद शुरू कर दी गई है। तीन दिन पहले ठेकेदार ने प्लेटफार्म नंबर एक का कुछ हिस्से को जेसीबी से खुदाई कर दिया गया था। पहले से ही रेल पटरी के बराबर प्लेटफार्म पर खुदाई से दैनिक रेल यात्रियों भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया ज्यादा क्षति ग्रस्त स्थान के निकट सांकेतिक बोर्ड लगाते हुए स्टेशन पर ट्रेन...