चक्रधरपुर, दिसम्बर 18 -- चक्रधरपुर।दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न रेल खंडों में संभावित हाथियों के विचरण को लेकर रेलवेने सुरक्षा के मद्देनजर कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आज यानि 18 दिसंबर को चक्रधरपुर और खड़गपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली 10 जोड़ी ट्रेनें रद्द रही। वहीं दो ट्रेनों को खड़गपुर में शार्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चलाया गया। हाथियों के संभावित विचरण को लेकर दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन और दिल्ली आनंदबिहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस को क्रमंश: 16 और 17 दिंसबर को परिवर्तित मार्ग खड़गपुर और हिजली होकर ले जाया गया। पिछले कुछ दिनों से मंडल के राउरकेला-नुंआगांव, चक्रधरपुर-राउरकेला और राउरकेला-झारसुगुड़ा रेल खंड के एलीफेंड कोरिडर ईलाकों में रेल पटरियों के आसपास हाथियों के झूंड को विचरण करते द...