जामताड़ा, दिसम्बर 14 -- रेल नगरी चित्तरंजन के कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल में 64वां फार्मेसी वीक समारोह आयोजित मिहिजाम,प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल, चित्तरंजन के कर्मचारियों द्वारा सेमिनार रूम में 64वां फार्मेसी सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के पीसीएमओ डॉ अजय कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर डॉ टुलु चक्रवर्ती, डॉ मणिक, डॉ अशोक चक्रवर्ती, डॉ भास्कर, डॉ कृष्णा भानु सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। वहीं चीफ फार्मासिस्ट शेख हाफिजुल रहमान, परमात्मा नंद वर्मा, लक्ष्मी राम टुडू एवं प्रसांतो साहा नंदी जी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उपस्थित चिकित्सकों का स्वागत किया गया। जबकि कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में डॉ तुलु चक्रवर्ती, नीलेश्वर श्वर मौर्य, डॉ हैट, डॉ अरविंद मेहता, प्रियदर्शी मित्रा, पर...