मधुबनी, जून 3 -- रहिका। अरेर थाना क्षेत्र के अरेर पूरब टोल निवासी 55 वर्षीय नागेन्द्र मिश्र की मौत खगड़िया रेलवे स्टेशन पर रविवार को हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक स्वर्गीय मिश्र अपने साढू के पुत्री को परीक्षा दिलाने जा रहे थे। खगड़िया स्टेशन पर रेल गाड़ी रूकने के क्रम में प्लेटफार्म पर पानी लाने चले गए थे। इसी क्रम में रेल गाड़ी खुल गई। मृतक पानी भरे हुए बोतल लेकर चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास किया। चलती रेल गाड़ी पर चढ़ने के प्रयास में पैर फिसल गया। पटरी के उपर गिरने से मृतक का शरीर दो टुकड़े में बंट गया। मृतक के संग में मोबाइल था। रेल पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी है। इस घटना से अरेर पूरब टोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों ने इस दुर्घटना को बहुत ही दु:खद बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.