जमशेदपुर, मार्च 12 -- पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस से कोलकाता निवासी यात्री का आईफोन, मंगलसूत्र और नगद रुपये चोरी हो जाने की एफआईआर एक महीने बाद टाटानगर रेल थाना में आई। रेल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद नहीं है। जानकारी के अनुसार, कोलकाता निवासी ठक्कर का बैग 8 फरवरी को शालीमार जाने के दौरान पोरबंदर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से चोरी हुआ था। यात्री ने ट्रेन से उतरकर शालीमार जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया, लेकिन बंगाल जीआरपी ने एफआईआर भेजने में एक महीने लगा दिए। बताया जाता है कि ओडिशा व बंगाल के रेल थाना से कई मामलों की एफआईआर देर से टाटानगर आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.