साहिबगंज, नवम्बर 27 -- साहिबगंज। साहिबगंज सरकारी रेल थाना(जीआरपी)के प्रभारी कैलाश प्रसाद महतो ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म पर गुरुवार को सघन जांच सर्च चलाया। उन्होंने कहा कि चोरी, छिनतई जैसी घटना को नियंत्रित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। सभी प्लेटफार्म पर रेल पुलिस सघन जांच अभियान चलाएगी । किसी भी सूरत में चोरी या फिर यात्री के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी जैसी घटना नहीं होने दी जाएगी। रेल थाना प्रभारी ने बताया कि स्टेशन और प्लेटफार्म में चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.