धनबाद, दिसम्बर 19 -- गोमो, प्रतिनिधि। रेलवे के द्वारा रेल मार्ग परियोजना कार्य को शुक्रवार को फिर ग्रामीणों ने विरोध के साथ कार्य को बंद करा दिया है। मुखिया प्रतिनिधि लालचंद महतो, फरकेश्वर महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने काम को बंद कराया। मंगलवार को रेल ठेका कंपनी के द्वारा कराए गए हैवी ब्लास्टिंग से चैता में 45 लोगों के घरों को नुकसान हुआ था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ठेका कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपायुक्त तथा हरिहरपुर पुलिस को शिकायत भी दी गई है। ग्रामीणों ने मंगलवार को कार्य स्थल पर पहुंच कर चल रहे मशीने बंद कराया। ग्रामीणों को उग्र देखकर सभी कर्मचारी तथा मजदूर मौके से फरार हो गए। मुखिया प्रतिनिधि लालचंद महतो ने कहा कि जबतक ग्रामीणों के हुए नुकसान का मुआवजा ठेका कंपनी नहीं देगी तबतक यहां कार्य चालू नहीं होगा। कंपनी नियम के ...