आगरा, फरवरी 16 -- आगरा-झांसी रेल ट्रैक पर शनिवार रात युवक का शव पड़ा मिला। पेंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अजीजपुर निवासी विकास (26) पुत्र निहाल सिंह के रूप में हुई। निहाल सिंह ने बताया कि दो पुत्रों में विकास बड़ा था। वह जूता कारीगर था। वह शनिवार की देर शाम घर से बिना बताए निकल गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। रात में उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना पर परिजन पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...