महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर भुजौली वार्ड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से करीब दो सौ मीटर दक्षिण की तरफ संदिग्ध परिस्थितियों ने एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए साजिशन घटना का रूप देने का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सिसवा के लक्ष्मीबाई नगर लोहेपार निवासी मृतक प्रमोद यादव के बेटे अजीत यादव का कहना है कि उसके पिता बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर पर भोजन करने जा रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया तो वह तुरंत आने की बात कह कर घर से बिना भोजन किए निकल गए। काफी देर बाद तक वापस नहीं लौटने पर घर के परिजन फोन करना शुरू किए, लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा था।...