प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- सराय‌इनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर गांव के समीप रेल ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई गई है। देवकली गांव निवासी शिवराम यादव का 25 वर्षीय पुत्र शिवम यादव सोमवार सुबह घर से निकला था। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...